करुणानिधि में किसानों को मुफ्त पंप सेट देने की घोषणा की
अपने राजनीतिक करियर में राज्य में 14वीं बार राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए करुणानिधि ने कहा कि राज्य में बिजली की कमी की एक वजह किसानों द्वारा ज्यादा बिजली की खपत करने वाले पंप सेटों का प्रयोग करना है।
उन्होंने कहा, "छोटे और मझौले किसानों के पुराने पंप सेट की जगह कम बिजली की खपत करने वाले पंप सेट निशुल्क दिए जाएंगे। अन्य किसानों के लिए इस पंप सेट पर सरकार 50 फीसदी सब्सिडी देगी।"
राज्य सरकार की प्रमुख आवास योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसके तहत सहायता की राशि 15 हजार से बढ़ाकर 75 हजार रुपये कर दी गई है। इस आवास योजना के तहत अब तक 21 लाख झोपड़ियों को पक्के मकान में बदला जा चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications