नक्सली पराजित होंगे: रमन सिंह
पुलिस परेड मैदान में ध्वजारोहण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, "कई अन्य राज्यों के साथ छत्तीसगढ़ नक्सली आतंकवाद का शिकार बना है। प्रदेश सरकार इस हिंसा को रोकने और शांति बहाल करने के लिए कई कदम उठा रही है।"
उन्होंने कहा, "राष्ट्र-विरोधी, संविधान-विरोधी और विकास विरोधी नक्सलियों के खिलाफ प्रदेश के लोगों की एकता आंतरिक मजबूती का सबसे बड़ा प्रमाण है।"
अपने 15 मिनट के भाषण में रमन सिंह ने कहा, "मैं नक्सल प्रभावित जिलों के उन लोगों को सलाम करता हूं जिनके विश्वास और साहस के चलते नक्सलियों की हिंसा का मुकाबला किया जा रहा है।"
उन्होंने घोषणा की कि नक्सली हिंसा में मारे गए सभी पुलिसकर्मियों को परिवारों के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी।
रमन सिंह ने कहा कि नक्सली हिंसा में मारे गए पुलिसकर्मियों के परिवारों को मुआवजे की राशि पांच लाख रुपये से बढ़ाकर 15 लाख रुपये की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications