पंचायतों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण : धूमल

शिमला, 14 अगस्त (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि पंचायत चुनावों में महिलाओं को उनकी आबादी के अनुपात में 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व मिलेगा जो विकास प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी के लिए एक ऐतिहासिक कदम होगा।

शनिवार को मण्डी जिले के करसोग उपमंडल के साहज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए धूमल ने कहा कि पंचायती राज एवं स्थानीय निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण करने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 1998-2003 के अपने पिछले कार्यकाल के दौरान उनकी सरकार ने ही पंचायती राज एवं स्थानीय निकायों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण की सुविधा प्रदान की थी।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। महिलाओं को रक्षा बंधन और भइया दूज के अवसर पर पथ परिवहन निगम की बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है तथा रक्षाबंधन, भइया दूज एवं करवा चौथ के अवसर पर महिला कर्मचारियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+