राजस्थान में स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए दिशा-निर्देश
जयपुर, 14 अगस्त (आईएएनएस)। राजस्थान में स्वाइन फ्लू फैलने की आशंका के दृष्टगित सभी शिक्षण संस्थाओं को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। संस्था प्रमुखों को सुबह की प्रार्थना को अग्रिम आदेशों तक स्थगित करने के साथ ही अधिक संख्या में बच्चों को एक स्थान पर एकत्रित नहीं करने के लिए कहा गया है।
राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सचिव बी.एन. शर्मा तथा शिक्षा सचिव अशोक संपतराम द्वारा संयुक्त रूप से जारी परिपत्र के अनुसार समस्त शिक्षण संस्थाओं के प्रधानों को अपने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को स्वाइन फ्लू के लक्षणों के बारे में जानकारी देने के लिए कहा गया है। स्वाइन फ्लू के लक्षणों में छींक आना, नाक से पानी बहना, खांसी और गले में खराश होना, सिरदर्द, श्वास लेने में कठिनाई, उल्टी-दस्त एवं बुखार शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications