प्रधानमंत्री मंगलवार को लेह जाएंगे
प्रधानमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "प्रधानमंत्री मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर लेह जाएंगे।"
इस महीने की छह तारीख को बादल फटने के कारण लेह में आई बाढ़ में कम से कम 183 लोग मारे गए थे जबकि 200 लोग अब भी लापता हैं। मरने वालों में पांच विदेशी भी थे।
अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री कहां-कहां जाएंगे इस बारे में अभी कोई फैसला नहीं हुआ है, लेकिन उनके घायलों से मुलाकात करने और राहत और बचाव कार्यो की समीक्षा करने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications