हम एक नए भारत का निर्माण कर रहे हैं : प्रधानमंत्री

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार एक नए भारत का निर्माण कर रही है जिसमें सबकी बराबर की हिस्सेदारी हो और सभी अमन-चैन के माहौल में सम्मान की जिंदगी बसर कर सकें।

प्रधानमंत्री ने 648ें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर अपने संबोधन में कहा, "हम एक नए भारत का निर्माण कर रहे हैं, जिसमें सबकी बराबर की हिस्सेदारी हो। एक ऐसा भारत जो समृद्ध हो, जिसके सभी नागरिक अमन-चैन के माहौल में सम्मान की जिंदगी बसर कर सकें, जिसमें हरेक नागरिक के बुनियादी अधिकार सुरक्षित हों और जिसमें लोकतांत्रिक तरीकों से हर मुश्किल को हल किया जा सके।"

प्रधानमंत्री ने कहा, "महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले हर व्यक्ति को साल में सौ दिन के रोजगार का सहारा मिला है। सूचना का अधिकार अधिनियम हमारे नागरिकों को जागरूक बनाने में मदद कर रहा है। इस साल हमारी सरकार ने शिक्षा के अधिकार का कानून लागू किया है, जिससे हर भारतीय को देश की आर्थिक प्रगति का लाभ उठाने और उसमें योगदान देने में मदद मिलेगी।"

उन्होंने कहा, "भारत के निर्माण में महिलाओं की बराबर की हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए संसद और राज्य विधानमंडलों में महिला आरक्षण के लिए पहल की गई है। स्थानीय निकायों में महिलाओं के लिए आरक्षण बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया गया है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+