कश्मीर मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, 1 जवान शहीद
जम्मू, 15 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में जारी एक मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए और एक जवान शहीद हो गया। मुठभेड़ में सेना का एक मेजर बुरी तरह घायल हो गया।
पुलिस ने रविवार की शाम कहा कि जम्मू से 180 किलोमीटर उत्तर, जिले की थाना मंडी इलाके में मुठभेड़ रात 9.30 बजे तक जारी थी।
मेजर एस.के.महापात्रा के नेतृत्व में सेना के एक दल ने जंगली इलाके में आतंकियों के एक गिरोह को ढूढ़ निकाला और दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। परिणामस्वरूप महापात्रा घायल हो गए और एक सैनिक शहीद हो गया।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। अंधेरा होने के बावजूद पुलिस कर्मी और सेना के जवान घने जंगलों में छिपे आतंकियों के साथ मुठभेड़ में जुटे हुए हैं।"
पुलिस को संदेह है कि आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से संबद्ध हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications