स्वतंत्रता दिवस पर हजारों लोग अटारी पहुंचे
शनिवार को आयोजित समारोह में गायकों और अन्य कलाकारों ने देशभक्तिमय प्रस्तुतियां पेश कीं।
भारत-पाक दोस्ती मंच शांति संगठन ने वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैय्यर और फिल्म निर्माता महेश भट्ट के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर मोमबत्तियां जलाकर शांति की कामना की। पंजाब में पाकिस्तान के साथ भारत की 553 किलोमीटर लंबी सीमा है जिसकी सुरक्षा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के हाथों में है। बीएसएफ ने इस आयोजन के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए।
आयोजन के दौरान सीमा द्वार से केवल 300 मीटर पहले बनाए गए मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
