विकास के लिए मिलकर काम करना होगा : निशंक
निशंक ने कहा कि उत्तराखण्ड के निर्माण में तमाम लोगों ने कुर्बानी दी है। हम आज उन देव आत्माओं को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को देश का आदर्श राज्य बनाने के लिए सबको एक साथ मिलकर काम करना होगा। उन्होंने प्रदेश की कुशल नीति नियोजन और सरकार की विकास योजनाओं का जिक्र करते हुए महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, चिकित्सा सुविधा, औद्योगिक विकास, युवाओं के रोजगार योजनाओं का विवरण रखा।
निशंक ने उत्तराखण्ड को धरती पर सबसे सुंदर, जग में सबसे न्यारा और आर्दश राज्य बनाने के लिए प्रदेशवासियों को कदम से कदम मिलाकर चलने की अपील की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications