उप्र की उपेक्षा कर रहा है केंद्र: मायावती

मायावती ने कहा कि आज का दिन आजादी की लड़ाई में कुर्बानी देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने एवं उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने विगत तीन सालों में समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए काम किया है, जिसके अच्छे नतीजे सामने आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश में पहले से व्याप्त जंगलराज का खात्मा करके कानून का राज स्थापित किया। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार राज्य के विकास में सहयोग नहीं कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार पर प्रदेश की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि हमारी सरकार ने अपने सीमित संसाधनों में प्रदेश का चहुमुखी विकास किया है।

स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित समारोहों के दौरान सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।

संबोधन के बाद मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया। वहीं राज्यपाल बी. एल. जोशी ने राजभवन में ध्वजारोहण किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+