दिल्ली में बारिश के आसार
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में रविवार को बारिश के आसार जताए हैं।
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के लिए औसत से कम है। इस दौरान आद्र्रता 97 फीसदी रही।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और दोपहर बाद शहर के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है।"
राजधानी में शनिवार को हुई भारी बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया था। इसकी वजह से लंबे जाम लग गए और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
दिल्ली में रविवार सुबह 8.30 बजे 62 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस के साथ शहर में अब तक 444.9 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो औसत से नौ फीसदी अधिक है।
अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications