Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बिहार में स्वतंत्रता दिवस की धूम, पूरा राज्य सूखाग्रस्त घोषित

इस मौके पर राज्यवासियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी 38 जिलों को सूखाग्रस्त घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य लगातार चार वर्षो से प्राकृति आपदा झेल रहा है। जैसे पूर्व में सभी लोगों ने साथ मिलकर प्राकृतिक आपदाओं से मुकाबला किया उसी तरह आज भी सूखा से निपटने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि तीन अगस्त को राज्य के 28 जिलों को सूखाग्रसत घोषित किया गया था परंतु इस बीच स्थिति और बिगड़ गई है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बने आपदा प्रबंधन समूह ने लगातार उन शेष बचे 10 जिलों की समीक्षा की। इसके बाद उन जिलों को भी सूखाग्रसत घोषित किया गया।

उन्होंने कहा कि इस परिस्थित में उन्होंने केन्द्र सरकार से 5000 करोड़ रुपये से ज्यादा की मदद मांगी है तथा हम अपने संसाधनों का भी उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि किसी भी परिस्थिति में लोगों को भूखे नहीं मरने दिया जाएगा।

झंडोतोलन के पहले मुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण किया। इस मौके पर राज्य मंत्रिपरिषद के सभी मंत्री उपस्थित थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने पटना के कारगिल चौक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+