सूबे को सशक्त बनाना सरकार का लक्ष्य : शिवराज
राजधानी भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ने ध्वजारोहण करने के बाद प्रदेश की जनता के नाम दिए संदेश में कहा कि उनकी सरकार मध्य प्रदेश को स्वर्णिम राज्य बनाने के लिए संकल्पित है और इसके लिए प्रयास जारी है। इसी क्रम में मई 2010 में विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर 70 संकल्प लिए गए हैं, जिन्हे पूरा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक विकास प्रगति पर है और इस दौरान निवेश भी बढ़ा है। इतना ही नहीं खेती को फायदे का धंधा बनाने का सरकार का संकल्प है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश विकसित प्रदेश बन रहा है। इस बात का संकेत प्रदेश की विकास दर है जो देश की औसत विकास दर से कहीं ज्यादा है।
पूरे प्रदेश में आजादी की सालगिरह धूमधाम से मनाई जा रही है। जगह-जगह रंगारंग कार्यक्रमों का दौर जारी है। शहर भर में प्रभात फेरियां भी निकाली गईं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications