अमेरिका में गोलीबारी, 4 मरे
एक स्थानीय समाचार वेबसाइट बुफैलोन्यूज डॉट कॉम के मुताबिक 25 वर्षीय कीथ जॉनसन को चार लोगों की हत्या का आरोपी बनाया गया है।
यह घटना बुफैलो जिले के बीचोंबीच चर्चित मेन स्ट्रीट रेस्टोरेंट के बाहर हुई। वहां एक शादी समारोह के अलावा कई पार्टियां चल रही थीं। इस घटना में आठ लोगों को गोलियां लगीं जिसमें से चार ने दम तोड़ दिया।
सूत्रों ने बताया कि शादी की पहली सालगिरह मना रहे 30 वषीय डेनियल मैकिन की भी इस घटना में मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications