दहशतगर्दी रोके पाक, तभी बातचीत जारी रहेगी : मनमोहन
देश के 64वें स्वाधीनता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "हम पड़ोसी देशों के साथ शांति चाहते हैं। जो भी मतभेद हैं, उन्हें वार्ता के जरिए सुलझाना चाहते हैं। जहां तक पाकिस्तान की बात है, हम उनसे उम्मीद करते हैं कि वह अपनी जमीन का इस्तेमाल हमारे खिलाफ दहशतगर्दी की गतिविधियों में नहीं होने देगा।"
उन्होंने कहा, "हम पाकिस्तान सरकार के साथ अपनी वार्ताओं में भी इस बात पर जोर देते रहे हैं। ऐसा नहीं होता तो बातचीत के सिलसिले को बहुत आगे तक नहीं बढ़ा सकते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications