इथोपिया में भारतीयों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
अदीस अबाबा, 15 अगस्त (आईएएनएस)। इथोपिया में निवास कर रहे भारतीय नागरिक भारतीय दूतावास पर एकत्रित हुए और सभी ने मिल कर 64वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया।
समारोह की शुरुआत इथोपिया में भारतीय राजदूत भगवंत सिंह बिश्नोई द्वारा तिरंगा फहराने के साथ हुई। इस अवसर पर भारतीय समुदाय के लगभग 200 सदस्य उपस्थित थे।
राष्ट्र गान व देशभक्ति के गीत गाने के बाद राजदूत ने राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील का संदेश पढ़ा।
भारतीय दूतावास की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि इथोपियाई टेलीविजन पर 'फ्रेंड्स फॉर एवरमोर' नामक एक वृत्तचित्र का प्रसारण किया गया, जिसमें भारत का अफ्रीका और अन्य देशों के साथ क्षमता विकास के क्षेत्र में साझेदारी को चित्रित किया था।
बयान में कहा गया है, "अदीस अबाबा टेलीविजन ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर भारतीय राजदूत का साक्षात्कार प्रसारित किया।"
इसी तरह का समारोह पड़ोसी देश जिबूती में भी आयोजित किया गया। वहां भारत के मानद वाणिज्यदूत नलिन कोठारी ने तिरंगा फहराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications