Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

महंगाई कम करने की हर मुमकिन कोशिश : प्रधानमंत्री

उन्होंने कहा कि वर्ष 2004 में जब संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार सत्ता में आई थी तो देश में कृषि की हालत संतोषजनक नहीं थी। कृषि के क्षेत्र में हमने सरकारी निवेश पर जोर दिया और पैदावार बढ़ाने की कोशिश की। इसके लिए जिला स्तर पर प्रयास किए गए। पिछले कुछ सालों में कृषि विकास की दर में वृद्धि हुई है लेकिन हम लक्ष्य से अभी भी दूर हैं। हमें और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है ताकि विकास की दर चार फीसदी तक पहुंचाया जा सके।

उन्होंने कहा, "मुझे पता है कि आप बढ़ती कीमतों से परेशान हैं। गरीब जनता पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ा है। जब अनाज और सब्जियों के दाम बढ़ते हैं तो इसका सबसे ज्यादा बोझ गरीब भाइयों पर पड़ता हैं।"

उन्होंने कहा, "हम महंगाई को कम करने की हर मुमकिन कोशिश में लगे हैं। हमें पूरा भरोसा है कि हम जल्द ही इसमें सफल होंगे।"

उन्होंने पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतों में पिछले दिनों की गई वृद्धि को उचित ठहराते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ईंधन की कीमतों पर वृद्धि हुई है और देश की अर्थव्यवस्था के लिए इसका बोझ उठाना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि हम अपनी जरूरतों का 80 फीसदी पेट्रोलियम का आयात करते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+