प्रधानमंत्री ने लाल किला पर फहराया तिरंगा
इससे पहले मुख्य समारोह स्थल लाल किले पर रक्षा राज्य मंत्री पल्लम राजू ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। प्रधानमंत्री को तीनों सेनाओं की ओर से 21 तापों की सलामी दी गई।
इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित देश के कई गणमान्य नेता लाल किले पर मौजूद थे।
उन्होंने हाल ही में जम्मू एवं कश्मीर के लेह में बादल फटने से हुए लोगों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए लद्दाख के पुनर्वास में हर संभव मदद देने की घोषणा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications