आजादी के जश्न में डूबा देश, सुरक्षा चाक चौबंद
सुबह से ही राजधानी की सड़कों पर बच्चों को हाथों में तिरंगा लिए देखा गया। बच्चों में उत्साह का आलम यह था कि किसी ने सेना के तो किसी ने नौ सेना और वायु सेना के यूनिफार्म पहन रखे थे।
राजधानी में सुबह-सुबह पतंगबाजी का दौर भी शुरू हो गया। दुकानों पर सुबह से ही पंतगें बिक रही थी और खरीददारों की भीड़ लगी थी।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने लाल किले पर झंडा फहराया।
इस अवसर पर रविवार को आतंकवादियों की किसी भी हमले की साजिश को विफल करने के लिए पूर्वोत्तर के अशांत क्षेत्रों में सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों के 100,000 से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया है।
जम्मू एवं कश्मीर में तथा पाकिस्तान से लगी सीमा पर कड़ी चौकसी बरती जा रही है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जम्मू के सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस, अर्धसैनिक बलों और सेना के वरिष्ठ अधिकारी सुरक्षा स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं।
दिल्ली के बाजारों, रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डों पर शनिवार से ही सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए। आतंकवादी खतरे को देखते हुए मुख्य समारोह स्थल लाल किला और अन्य स्थानों पर हजारों सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। विभिन्न स्थानों पर अवरोधक लगाए गए हैं और वाहनों को तलाशी के बाद ही गुजरने दिया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications