अच्युतानंदन ने उपलब्धियां गिनाईं
सलामी लेने के बाद अच्युतानंदन ने अपने संबोधन में देश में शरारती तत्वों द्वारा पैदा की जा रही अशांति पर चिंता जताई।
अच्युतानंदन ने कहा, "कुछ शरारती तत्व देश में शांति व्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं। इनमें कुछ देश में ही हैं कुछ इसके बाहर हैं। विभिन्न धर्मो में एक वर्ग ऐसा है जो केवल स्वयं को बेहतर मानता है। हमें उन्हें एक करने के लिए शपथ लेनी चाहिए।"
राज्य में अक्टूबर में स्थानीय निकायों के चुनाव हो सकते हैं और अगले साल मई में विधानसभा के भी चुनाव होने है। लिहाजा अच्युतानंदन अपनी उपलब्धियां गिनाने में लगे हुए हैं।
उन्होंने कहा, "हमारे पास बेघरों के लिए एक समयबद्ध योजना है और अगले कुछ महीनों में उनके पास एक घर होगा। सामाजिक पेंशन पहले जो 110-120 रुपये था, उसे अब बढ़ाकर 300 रुपये कर दिया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications