आतंकवाद के लिए कोई गुंजाइश नहीं : ललथनहावला
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सुनिश्चित करेगी कि राज्य में कोई कानून व्यवस्था अपने हाथ में न लेने पाए।
आईजोल के असम राइफल्स ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित एक समारोह में तिरंगा फहराने के बाद ललथनहावला ने कहा, "मिजोरम सरकार असंतोष और लोगों की शिकायत के लिए उत्तरदायी है। किसी को कानून व्यवस्था तोड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी।"
सरकार की नीतियों और प्राथमिकताओं को बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "हिंसा और सार्वजनिक संपत्ति को बरबाद करके कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता है।"
राज्य सरकार के प्रमुख कार्यक्रम 'लॉ लैंड यूज पॉलिसी' (एनएसयूपी)का उल्लेख करते हुए ललथनहावला ने कहा, "केंद्र सरकार ने एनएसयूपी के 2,873 करोड़ रुपये को मंजूरी दे दी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications