स्वतंत्रता दिवस नहीं, गंगा के बारे में सोचते हैं जी.डी. अग्रवाल

पावन गंगा नदी की अविरलता को बचाए रखने की मांग को लेकर हरिद्वार के मातृसदन में अनशन पर बैठे प्रसिद्ध वैज्ञानिक, प्रोफेसर जी.डी. अग्रवाल ने आईएएनएस से कहा कि वह स्वतंत्रता दिवस के बारे में नहीं सोचते। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ गंगा जी के बारे में सोचते हैं, समझते हैं। उन्होंने कहा कि अर्जुन के लक्ष्य मछली की तरह उनका लक्ष्य गंगा है।

अग्रवाल ने बताया कि उनका अनशन भागीरथी नदी पर बन रहे लोहारी और नागपाला जल विद्युत परियोजना के विरोध में है। उन्होंने कहा कि गंगोत्री से 50 किलोमीटर नीचे लोहारी परियोजना स्थित है तो वहीं 70 किलोमीटर नीचे नागपाला परियोजना है। अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार इन दोनों परियोजनाओं को निरस्त करे।

राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदम की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने दो दिनों पूर्व पत्र लिखकर केंद्र सरकार से इन दोनों ही परियोजनाओं को निरस्त करने का आग्रह किया है।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी अनशन पर बैठे प्रो. अग्रवाल की सरकार और प्रशासन स्तर पर किसी ने सुध नहीं ली। पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उनके मित्र और संबंधियों ने उनकी सुध ली। कुछ मित्र तो साथ भी रहे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+