मेघालय के लोग विद्रोहियों का समर्थन न करें : संगमा
संगमा ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में यहां तिरंगा फहराने के बाद कहा, "विद्रोही अपने विघटनकारी और समाज विरोधी एजेंडों के जरिए, एक मजबूत मेघालय के निर्माण के हमारे संकल्प को हतोत्साहित करने में सफल नहीं हो पाएंगे।"
संगमा ने कहा कि विद्रोही संगठनों के भीतर मनुष्य की जिंदगी के प्रति जरा भी सम्मान नहीं है। इसके साथ ही विद्रोही हिंसा और मूखर्तापूर्ण विनाश को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा, "इस तरह के संगठनों को समर्थन और पनाह नहीं दिया जाना चाहिए।"
संगमा ने कहा, "गारो हिल्स में नए विद्रोही संगठनों की स्थापना की कोशिशें और असम की सीमा पर असम के आतंकियों की गतिविधियां चिंता की एक वजह है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications