खेल परियोजनाएं समय पर पूरी होंगी : दीक्षित (लीड-1)

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने रविवार को कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों से संबंधित परियोजनाएं समय पर पूरी होंगी और तीन से 14 अक्टूबर के सफल आयोजन के बाद देश की छवि बढ़ेगी।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विशाल आयोजन दिल्ली के लिए लाभकारी साबित हुआ है। इसके कारण शहर में अभूतपूर्व अधोसंरचाना निर्माण के काम हुए है।

अंबेडकर स्टेडियम में तिरंगा फहराने के बाद उन्होंने दिल्लीवासियों से, खासतौर से बच्चों से, इन खेलों को एक यादगार आयोजन बनाने और शहर की विरासत को मिलकर बचाने का आह्वान किया।

उन्होंने ने कहा, "इन खेलों की अच्छी मेजबानी से देश और दिल्ली का नाम रोशन होगा।"

दीक्षित ने कहा, "दिल्ली 28 साल के लंबे अंतराल के बाद एक अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है। यहां अक्टूबर महीने के दौरान बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक और खिलाड़ी होंगे। हमें उनका शानदार स्वागत करने के लिए तैयार रहना है।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अब तक का पहला उड़न मार्ग शहर को समर्पित करने वाली है, जो पूर्वी दिल्ली में खेल गांव से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम और रिंग रोड बाईपास को जोड़ेगा। यह मार्ग आधुनिक वास्तु का एक अनूठा नमूना है।

दीक्षित ने कहा कि दिल्ली दुनिया की सबसे हरित राजधानी है और इसे और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए और प्रयास किए जा रहे हैं।

अनधिकृत कालोनियों के बारे में दीक्षित ने कहा कि इन इलाकों में बिजली, पानी और सीवर लाइन जैसी बुनियादी सुविधाओं को मुहैया कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+