बिहार के रोहतास किले पर फहराया तिरंगा

गौरतलब है कि 30 वर्षो के बाद पुलिस द्वारा वर्ष 2009 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया गया था। राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने रविवार को बताया कि रोहतास के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बी़ क़े मंडल द्वारा यहां झंडा फहराया गया।

उन्होंने बताया कि इस मौके पर केन्द्रीय रिजर्व बल (सीआरपीएफ), विशेष कार्य बल (एसटीएफ) तथा विशेष सहायक बल (सैप) के जवानों के साथ बड़ी संख्या में पहाड़ी गांव के लोग भी उपस्थित थे।

ग्रामीणों के अनुसार राष्ट्रीय पर्व के मौके पर यहां तिरंगा फहरते देख उन्हें भी खुशी होती है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 25-30 वर्ष के बाद इस किला पर तिरंगा फहराया था।

उल्लेखनीय है कि पिछले लोकसभा चुनाव में भी पहली बार पहाड़ पर बसे गांव में ही मतदान केन्द्र बनाया गया था। इसके पूर्व मतदान केन्द्र पहाड़ी के नीचे बनाया जाता था जहां ग्रामीण आकर मतदान करते थे।

ज्ञात हो कि यह रोहतास किला कैमूर की पहाड़ी पर स्थित है जहां पूर्व में नक्सलियों का वर्चस्व था तथा इसके पहले डकैतों की शरणस्थली मानी जाती थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+