कोस्टा रिका में 14000 किशोरियां गर्भवती
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार कोस्टा रिका के 'सामाजिक सुरक्षा कोष' ने एक रिपोर्ट में बताया है कि वर्ष 2009 में 14 साल से कम उम्र की 570 किशोरियां मां बनी थीं, जबकि 658 लड़कियां वर्ष 2008 में मां बनी थीं। इस हिसाब से अस्पतालों में रोज 14 साल से कम उम्र की एक लड़की मां बनती है।
सैन जोस में महिला अस्पताल की निदेशक लुइस गुर्लेमो लेडेजमा ने कहा कि वर्ष 2009 में 19 वर्ष तक की किशोरियों के गर्भवती के मामले 14,380 तक पहुंच गए। यह देश में महिलाओं की आबादी का करीब 20 प्रतिशत है।
अधिकारी ने बताया कि गर्भवती होने वाली किशोरियों में से कुछ के साथ संबंधियों और दोस्तों ने बलात्कार किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications