नक्सलियों ने 2 माकपा समर्थकों की हत्या की
पुलिस ने बताया कि निशीकांतो नायक और शंकर जना के शव नयाग्राम गांव से बरामद किए गए। दोनों को शनिवार को इलाके एक बजार के समीप से अगवा कर लिया गया था।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शवों के पास से पर्चे पाए गए हैं, जिसमें लिखा गया है कि माकपा सर्मथक होने की वजह से इनकी हत्या की जा रही है।
झारग्राम के पुलिस अधीक्षक प्रवीण त्रिपाठी ने बताया, "दोनों शवों को बरामद कर लिया गया है। घटना स्थल पर पर्चे भी पाए गए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications