सोनिया गांधी ने कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण किया
नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आजादी की 63 वीं वर्षगांठ के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण किया।
शहर के मध्य में स्थित पार्टी मुख्यालय में ध्वजारोहण के दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और मंत्रिमंडल और पार्टी के अन्य नेता मौजूद थे।
कार्यक्रम के दौरान सोनिया गांधी ने बड़ी संख्या में मौजूद सेवा दल के सदस्यों की सलामी ली।
गांधी ने पत्रकारों के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया हालांकि उन्होंने पत्रकारों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी मीडिया से बात करने से इंकार किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications