बुद्धदेब ने तिरंगा झंडा फहराया
भट्टाचार्य ने राज्य सचिवालय की इमारत 'रायटर्स बिल्डिंग' के समीप आयोजित एक कार्यक्रम में शहीद स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित की।
नेशनल कैडेट कोर के स्वयंसेवक और रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने कार्यक्रम के समापन से पहले सलामी दी। इस दौरान वरिष्ठ नौकरशाह और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
राज्यपाल एम. के. नारायणन ने उत्तरी 24 परगना में स्थित गांधीघाट पर महात्मा गांधी स्मारक स्तंभ पर पुष्पाजंलि अर्पित की और प्रार्थना सभा में भाग लिया।
प्रार्थना सभा के दौरान राज्य के लोक निर्माण मंत्री क्षिति गोस्वामी, पुलिस महानिदेशक भूपिंदर सिंह और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे मौजूद थे। कार्यक्रम का समापन 'रामधुन' के साथ हुआ।
इनके अलावा राजनीतिक दलों के दफ्तरों, सरकारी विभागों और सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानों पर भी तिरंगा झंडा फहराया गया। शहर के मेयर सोवन चटर्जी ने भी कोलकाता नगर निगम के कार्यालय पर तिरंगा फहराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications