झारखण्ड के राज्यपाल ने पंचायत चुनाव का वादा किया
स्वतंत्रता दिवस समारोह में राज्यपाल ने कहा, "इस इलाकों में पिछले तीन दशकों से पंचायत चुनाव नहीं हुए हैं। इसीलिए हमने अधिकारियों को जल्द से जल्द पंचायत चुनाव कराने के लिए समय सीमा तय करने को कहा है।"
फारुक ने राज्य के सूखा प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने को भी कहा है।
गौरतलब है कि झारखण्ड में एक जून से राष्ट्रपति शासन लागू है।
उन्होंने कहा, "अधिकारियों को सूखा प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।"
फारुक ने कहा, "इस साल राज्य में मानसून बेहतर नहीं रहा और हम हालत पर नजर रख रहे हैं। हम सूखा प्रभावित इलाके के किसानों और लोगों को सभी संभव मदद देने का आश्वासन देते हैं। निराशाजनक मानसून के चलते 24 में से 16 जिलों को सूखा प्रभावित घोषित किया गया है।"
राज्यपाल ने रांची के मोराबादी मैदान में तिरंगा झंडा फैराया और नक्सलियों से हिंसा छोड़ने व मुख्य धारा से जुड़ने की अपील की।
उन्होंने कहा, "राज्य में कानून एवं व्यवस्था और विकास के लिए नक्सलवाद सबसे बड़ी चुनौती हैं। नक्सलियों से निपटने के लिए पुलिस बलों के आधुनिकीकरण की जरूरत है। हमें राज्य के दूर दराज के इलाकों में विकास सुनिश्चित करना होगा, ताकि युवाओं को भ्रमित न किया जा सके।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications