व्हाइट हाउस के करीब ट्रांसफार्मर में आग लगी
आग लगने की यह घटना शनिवार रात आठ बजे हुई इस दौरान आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठने लगीं।
पुलिस के मुताबिक विलियर्ड इंटरकांटिनेंटल और डब्ल्यू होटल को खाली करा लिया गया। कई सड़कों पर यातायात और विद्युत व्यवस्था बंद कर दी गई थी।
अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता पेट प्रिंजर ने वाशिंगटन पोस्ट को बताया कि कुछ मिनटों में ही आग पर काबू पा लिया गया था।
होटलों, बार और रेस्त्राओं वाले इस इलाके में शनिवार को काफी भीड़-भाड़ होती है।
शुरुआती जांच में पता चला है कि आग ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। प्रिंजर ने कहा कि इलाके में पिछले दिनों हुई बारिश के कारण विद्युत उपकरण में खराबी आ गई थी जिसके चलते यह आग लगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications