लेबनानी सेना ने अलकायदा के 2 आतंकी मारे

ये दोनों आतंकी अलकायदा से जुड़े फलस्तीनी चरमपंथी संगठन फतह-अल-इस्लाम के सदस्य थे।

एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा, "पूर्वी बेका घाटी में हुई इस कार्रवाई में फतह-अल-इस्लाम का प्रमुख नेता अब्दुल रहमान अवध और एक अन्य आतंकी अबु बकर मारे गए हैं।"

लेबनान के न्यायालय ने दो साल पहले अवध को उत्तरी शहर त्रिपोली में एक विस्फोट के मामले में आरोपी ठहराया था। इस हमले में 13 लेबनानी सैनिकों सहित 21 लोग मारे गए थे।

इसके अलावा अवध लेबनानी सेना पर कई अन्य हमलों के षडयंत्रों में शामिल बताया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+