उप्र में नदियों के जलस्तर में गिरावट

बहराइच के जिला आपदा अधिकारी वीरेंद्र पांडे ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि आदमपुर- रेवली तटबंध के दूसरे हिस्से में शनिवार से अचानक कटान होने लगा। तटबंध को कटान से बचाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। हालात पूरी तरह से काबू में है।

उन्होंने कहा कि घाघरा का जलस्तर अभी खतरे के निशान के नीचे है लेकिन प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) को अलर्ट कर दिया गया है।

लखीमपुर जिले की पलिया तहसील में रविवार को शारदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान 153.62 मीटर से दो सेंटीमीटर नीचे पहुंच गया।

लखीमपुर खीरी के अपर जिलाधिकारी (वित्त) तुलसीराम ने आईएएनएस को बताया कि जलस्तर में लगातार कमी देखी जा रही है। संभावना है कि शाम तक जलस्तर काफी नीचे चला जाएगा।

राज्य के मिर्जापुर जिले में गंगा, आगरा और इटावा में यमुना नदियों के जलस्तर में कमी आई है। इन दोनों नदियों के जलस्तर में वृद्धि का मुख्य कारण पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश है।

इधर राज्य में मध्यम और तेज बारिश का दौर जारी है। शनिवार को रायबरेली, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, सुल्तानपुर, मिर्जापुर, गाजीपुर, वाराणसी, लखीमपुर खीरी सहित कई जिलों में बारिश हुई।

पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+