माओवादी मु्दे पर प्रणव लेगें ममता की क्लास

नई दिल्ली। केंद्रीय रेल मंत्री और टीएमसी नेता ममता बनर्जी द्वारा लालगढ़ में नक्सलियों के समर्थन से रैली करने और माओवादी नेता आजाद की पुलिस मुठभेड़ में मौत को हत्या बताने से कांग्रेस में काफी नाराजगी है। केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने ममता बनर्जी से इस बारे में लिखित जवाब मांगा है। मुखर्जी जल्दी ही इस मुद्दे पर ममता से मुलाकात भी करेंगें। लालगढ़ रैली के बाद प्रणब की ममता से यह पहली मुलाकात होगी।

जानिए अपना राशिफल

ममता बनर्जी ने 8 अगस्त को लालगढ़ में नक्लवादियों के समर्थन से बड़ी रैली की थी। अपने भाषण में उन्होंने कहा था कि कामरेड आजाद को एनकाउंटर में मारना गलत था। अग्निवेश ने आजाद को सरकार से बातचीत के लिए तैयार कर लिया था लेकिन प्रक्रिया शुरू हो पाती, इसके पहले ही आजाद की हत्या कर दी गई।इस मामले को लेकर वामदलों और बीजेपी ने संसद में सरकार को कटघरे में खड़ा किया था।

जानिए फिल्म जगत का हाल

कांग्रेस भी इसे लेकर अपने सहयोगी टीएमसी नेता ममता बनर्जी से काफी नाराज है। केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम तो पहले ही इस मामले में सरकार का पक्ष स्पष्ट कर चुके हैं। उन्होंने संसद में कहा कि सरकार किसी भी ऐसे व्यक्ति को प्रोत्साहन नहीं देगी, जो माओवादियों के साथ खड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+