पत्नी की हत्या के आरोप में इंफोसिस कर्मचारी गिरफ्तार
बेंगलुरू। प्रतिष्ठित सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस के एक कर्मचारी सतीश कुमार गुप्ता को पत्नी की हत्या से जुडे मामले में शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। बेंगलुरू पुलिस के मुताबिक "सतीश को गिरफ्तार किया गया है और उसे अदालत में पेश किया जाएगा।"
सतीश की पत्नी प्रियंका बेंगलुरू के दक्षिण में स्थित उपनगरीय इलाके में एक दिल्ली पब्लिक स्कूल में अध्यापिका थी। वह मंगलवार को अपने फ्लैट में मृत पाई गई और उसके शरीर पर घाव के निशान पाए गए हैं। मकान की गहन तलाशी ली गई है। अभी यह बात स्पष्ट नहीं हो पाई है कि उन्होंने पुलिस को सूचित क्यों नहीं किया। मामले की गहन छानबीन की जा रही है।
सतीश ने पुलिस को बताया, "मैं सुबह लगभग 5.40 बजे टहलने गया था। प्रियंका ने अपने मोबाईल से फोन कर पूछा कि क्या मैंने अखबार के लिए किसी से कहा है।" सतीश ने बताया, "मैने उससे कहा कि मैने किसी को नहीं भेजा है। उसने दरवाजा नहीं खोला और वह योगा में व्यस्त हो गई। जब में 6.40 बजे लौटा तो मैंने दरवाजा बंद पाया और घंटी बजाने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। मैंने सोचा कि वह सोने चली गई है। मैंने दूसरी चाबी का प्रयोग कर दरवाजा खोला तो वह मृत पड़ी थी।"












Click it and Unblock the Notifications