यूपी: एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या

घटना जिले के उत्तर थाना क्षेत्र के जलेसर रोड की है, जहां शुक्रवार शाम बाबूलाल(40), उसकी दो बेटियों प्राची (8), शैली(7) और बेटे छोटू (5) घर में मृत पाए गए जबकि पत्नी मधु (37) और बड़ा बेटा अगम (10) गंभीर अवस्था में पड़े थे।
जिले के पुलिस उपाधीक्षक अनुराग दर्शन ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि घटना की जानकारी आज शाम उस समय हुई जब बाबूलाल के कुछ रिश्तेदार उनके घर पहुंचे। रिश्तेदारों ने देखा कि घर में कतार से चार शव पड़े थे जबकि पत्नी और बड़ा बेटा अधमरी अवस्था में जमीन पर पड़े कराह रहे हैं। उन्होंने तत्काल पड़ोसियों की मदद से पुलिस को घटना की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि हत्या किन लोगों ने कब की और उनका मकसद क्या था। यह फिलहाल साफ नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि शवों को देखकर पता चलता है कि धारदार हथियार से उन पर हमला किया गया। दर्शन ने कहा कि जिला अस्पताल में भर्ती दोनों (मां-बेटे) घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल वह कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications