रूसी जंगलों में आग से निपटने में अमेरिकी मदद

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता राबर्ट गिब्स ने जानकारी दी, "मेदवदेव ने गुरुवार को टेलीफोन पर हुई वार्ता के दौरान ओबामा से सहायता का आग्रह किया था। ओबामा ने बड़ी क्षति को लेकर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए सहायता करने का आग्रह स्वीकार कर लिया।" समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अमेरिका की तरफ से मदद के स्वरूप एक सहायता एजेंसी द्वारा आग से निपटने वाले उपकरणों को रूस भेजा गया है।
रूस के जंगलों में लगी भीषण आग में 80,000 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि नष्ट हो गई है। इस आग को बुझाने के लिए 165,000 से अधिक बचावकर्मी लगे हुए हैं जिनमें 40,000 से अधिक सहायता कर्मी विदेशों से भेजे गए हैं। गिब्स ने कहा, "इस कठिन समय में अमेरिका के लोग रूस के साथ हैं।"












Click it and Unblock the Notifications