सिंध प्रांत के कई शहरों में बाढ़ का खतरा
स्थानीय समाचार पत्र 'डॉन' में सिंध प्रांत के आपदा प्रबंधन प्रमुख गुलाम अली शाह पाशा के हवाले से छपी एक खबर के मुताबिक प्रांत में 25,000 से अधिक गावों के डूब जाने से 16 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
अधिकारियों का कहना है कि जकोकाबाद, थूल और शाहबाज हवाई अड्डे बाढ़ से प्रभावित हो सकते हैं। जकोकाबाद में कई जगह पर बांधों में दरार की खबर के बाद 500,000 से अधिक लोगों को अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है।
सिंध प्रांत के मुख्यमंत्री सईद कईम अली शाह ने शुक्रवार को कहा कि बाढ़ पीड़ितों का पुनर्वास हैदराबाद और कराची में किया जाएगा जहां बेघर लोगों के लिए राहत शिविर बनाए गए हैं।
बाढ़ नियंत्रण विभाग के मुताबिक सिंधु नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है जिससे निचले इलाकों के लिए खतरा पैदा हो गया है।
उधर, हैदराबाद के जिला प्रशासन ने स्वयंसेवी संगठनों से पुनर्वास कार्यो में मदद की अपील की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications