राजस्थान में उपभोक्ता सप्ताह 16 से 23 अगस्त तक
जयपुर, 14 अगस्त (आईएएनएस)। राजस्थान में इस माह स्वतंत्रता दिवस एवं नगरपालिका चुनाव होने के कारण खाद्य विभाग द्वारा उपभोक्ता सप्ताह 16 से 23 अगस्त के बीच मनाया जाएगा। इस दौरान राशन की दुकानों से उचित मूल्य पर सामग्री का वितरण किया जाएगा।
खाद्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव ओ.पी.मीणा ने बताया कि उपभोक्ता सप्ताह के दौरान सरकारी कर्मचारी की उपस्थिति में राशन सामग्री का वितरण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 18 अगस्त को नगरपालिका चुनाव क्षेत्रों में राशन की दुकानों का अवकाश रहेगा तथा शेष नगरपालिका क्षेत्रों में जहां पर चुनाव नहीं है, वहां पर उस दिन भी राशन की दुकानें खुली रहेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications