हिमाचल में पंचायतें होंगी ऑनलाइन
उन्होंने बताया कि योजना में 3243 ग्राम पंचायतें, 77 पंचायत समितियां एवं 12 जिला परिषदें शामिल हैं, जिन्हें कंप्यूटरीकृत करने के लिए कारगर कदम उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी पंचायती राज संस्थाओं को उपयुक्त सॉफ्टवेयर प्रदान किया जाएगा।
विभाग द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए धीमान ने जिला पंचायत अधिकारियों के कार्यालय के आधुनिकीकरण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इन कार्यालयों में जिले की समस्त ग्राम पंचायतों तथा पंचायत समितियों से संबंधित सभी महत्वपूर्ण आंकड़ों को संरक्षित किया जाएगा।
धीमान ने सभी जिला पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिए कि उन पंचायतघरों का निर्माण कार्य तुरंत शुरू किया जाए, जिनके लिए सरकार द्वारा राशि उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने पंचायतघरों के निर्माण के लिए भूमि की उपलब्धता से संबंधित मामलों को प्राथमिकता से निपटाने को भी कहा।
पंचायती राज संस्थाओं के आगामी चुनाव के दृष्टिगत उन्होंने जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव को निष्पक्ष तथा पारदर्शी तरीके से करवाने के लिए राज्य चुनाव आयोग को सक्रिय योगदान दें। साथ ही नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को समयबद्ध प्रशिक्षण देने के लिए जिला स्तर पर प्रशिक्षकों के दल का तुरंत गठन किया जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications