इंफोसिस कर्मचारी ने पत्नी की हत्या की बात कबूली
मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमारे द्वारा लगातार पूछताछ के बाद गुप्ता ने प्रियंका की हत्या की बात स्वीकार कर ली है। घटनाओं के बारे में उसके बयानों और उसको किए गए फोन व उसके द्वारा किए गए फोन कॉल्स में विसंगतियां थीं।" प्रियंका दिल्ली पब्लिक स्कूल में शिक्षिका थीं।
उन्होंने बताया, "वैसे गुप्ता का कहना है कि प्रियंका का उसके माता-पिता के प्रति अच्छा व्यवहार नहीं था इसलिए उसने उसे रास्ते से हटा दिया लेकिन हम दहेज के दृष्टिकोण से भी मामले की पड़ताल कर रहे हैं।" गुप्ता को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।पुलिस ने बताया कि वे दोनों लखनऊ से यहां आए थे, दोनों के विवाह को चार वर्ष हुए थे।
दोनों दक्षिण बेंगलुरू के हुलिमावू में एक किराए के घर में रहते थे। वे छह महीने पहले इसी क्षेत्र में रहने वाले अपने माता-पिता के घर से अलग किराए के घर में रहने लगे थे। उनके बच्चे नहीं थे।मंगलवार तड़के प्रियंका अपने फ्लैट में मृत पाई गई थीं। उनके हाथ-पैर बंधे हुए थे और उनका गला कटा हुआ था।इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications