राज्यसभा की कार्यवाही 23 अगस्त को स्थगित रहेगी
नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। ओणम त्योहार के कारण 23 अगस्त यानी सोमवार को राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित की जा सकती है। इसके बदले राज्यसभा की कार्यवाही 21 अगस्त यानी शनिवार को आयोजित किए जाने की संभावना है।
कामकाज संबंधी राज्यसभा की सलाहकार समिति ने सिफारिश की है कि सदन में सदस्यों के निजी मामलों पर शुक्रवार, 20 अगस्त के बदले 21 अगस्त को चर्चा होगी।
सलाहकार समिति ने सिफारिश की है कि सदस्यों के निजी मामलों को सरकारी विधायी कामकाज के पक्ष में 20 अगस्त को निपटाया जा सकता है। समिति ने यह भी सिफारिश की है कि 23 अगस्त को राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित रहेगा।
इन परिवर्तनों की सिफारिश इसलिए की गई है, क्योंकि केरल का प्रमुख त्योहार ओणम 23 अगस्त को पड़ रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications