'गणराज्य की स्वतंत्रता' विषय पर प्रदर्शनी 14 को
नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। ऐतिहासिक घटनाओं की चित्र प्रदर्शनी 'गणराज्य की स्वतंत्रता' 14 अगस्त को भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार में लगाई जाएगी। यह प्रदर्शनी 15 अक्टूबर तक जनता के लिए खुली रहेगी।
प्रदर्शनी में दिखाया जाएगा कि वर्षो तक औपनिवेशिक शासन में रहने के बाद भारत एक आजाद देश के रूप में किस तरह उभरा। वर्ष 1929 में कांग्रेस का पूर्ण स्वराज का प्रस्ताव मील का पत्थर था, जिसने ऐसे घटनाक्रम को जन्म दिया जिसकी परिणति 1947 में अंग्रेजों से सत्ता हस्तांतरण के रूप में हुई।
प्रदर्शनी से लोगों को यह जानकारी भी मिलेगी कि 1947 में स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद संविधान बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई और डॉ़ बी़ आऱ अंबेडकर जैसे प्रमुख नेता को संविधान सभा का अध्यक्ष बनाया गया। 1950 में संविधान को औपचारिक रूप से स्वीकार करने के बाद भारत किस तरह सार्वभौमिक जनतांत्रिक गणराज्य बन गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications