प्रणब ने वामपंथी नेताओं से मुलाकात की
नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। परमाणु दायित्व विधेयक पर विपक्ष के साथ मतभेदों को दूर करने के सरकार के प्रयास के रूप में केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने शुक्रवार को वामपंथी पार्टी के नेताओं से मुलाकात की और इस विधेयक को लेकर उनकी आपत्तियों पर चर्चा की।
सूत्रों ने कहा कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के सीताराम येचुरी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के डी.राजा व रिवल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) के अबनी रॉय ने विधेयक से संबंधित अपनी चिंताओं के बारे में मुखर्जी को अवगत कराया।
वामपंथी पार्टियों के नेताओं ने कहा कि फिलहाल किसी अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन में सरकार के शामिल होने की कोई आवश्यकता नहीं है। वामपंथी नेताओं के विधेयक के मुद्दे पर सोमवार को मुखर्जी से दोबारा मुलाकात करने की संभावना है।
मुखर्जी ने इसके पहले मंगलवार को इस विधेयक के मुद्दे पर वरिष्ठ भाजपा नेताओं से मुलाकात की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications