पुस्तक 'लव स्टोरीज़ ऑफ शिमला हिल्स' का विमोचन
शिमला, 13 अगस्त (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शुक्रवार को मीनाक्षी चौधरी द्वारा लिखित पुस्तक 'लव स्टोरीज़ ऑफ शिमला हिल्स' का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री ने इस पुस्तक के लिए मीनाक्षी चौधरी के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मीनाक्षी का योगदान प्रशंसनीय है और उनका कार्य अन्य लेखकों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि समाज की बेहतरी के लिए वह अपने प्रयास जारी रखेंगी।
मीनाक्षी की यह नौवीं पुस्तक है। इस पुस्तक की कहानियां हैं- स्कैंडल प्वाइंट, अ स्प्रिचुअल बॉण्ड : एडविना एण्ड जवाहर लाल नेहरू, लव स्टोरी ऑफ सत्ती, व्हेन रानी बिकेम ए ब्वॉय, द स्टोरी ऑफ शांता, ए ब्राइट यंग गर्ल (80 के दशक में हिमाचल प्रदेश की प्रतिभावान खिलाड़ी) आदि। पुस्तक में इस प्रकार की कई और वास्तविक प्रेम कहानियां संकलित की गई हैं। इस पुस्तक में शिमला की पहले इंटरनेट विवाह और भूतों की प्रेम कहानी भी शामिल की गई है।
शिमला से संबंधित लेखिका मीनाक्षी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नाइजीरिया में ग्रहण की और वहां के लोगों और विभिन्न स्थानों के अध्ययन की ओर आकृष्ट हुईं। गृह राज्य हिमाचल प्रदेश में लौटने पर उन्होंने राज्य का व्यापक दौरा किया तथा समाचार पत्र 'इंडियन एक्सप्रेस' के लिए काम किया।
विभिन्न देशों का दौरा कर चुकीं मीनाक्षी की अन्य पुस्तकों में घोस्ट स्टोरीज़ ऑॅफ शिमला हिल्स, व्हिस्प्रिंग देवदार, डेस्टिनेशन हिमाचल, हिमाचल : ए गाइड टू द लैण्ड ऑफ गॉड्स आदि शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications