बलूचिस्तान में घात लगाकर हमला, 16 मरे (लीड-1)
इस्लामाबाद, 14 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के हिंसाग्रस्त बलूचिस्तान प्रांत में शनिवार को घात लगाकर की गई गोलीबारी की दो घटनाओं में 16 लोग मारे गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पंजाब की राजधानी लाहौर से बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा जा रही यात्री बस को सिब्बी शहर के निकट बंदूकधारियों ने रोक लिया और यात्रियों को निशाना बनाया।
संदिग्ध आतंकवादियों ने यात्रियों को बस से उतरने और पहचानपत्र दिखाने को कहा। बस से उतरे 10 यात्रियों के पास राष्ट्रीय पहचानपत्र था, जिन पर पंजाब का पता लिखा था। दसों यात्रियों को मौके पर ही गोलियों से भून दिया गया।
एक अन्य घटना में शनिवार की शाम काम से लौट रहे छह मजदूरों को क्वेटा में गोलियों से भून दिया गया। पुलिस सूत्रों बताया कि मजदूरों पर कुछ दूरी से निशाना साधा गया।
बलूच आतंकवादी गैर-पंजाबियों को निशाना बना रहे हैं अौर प्रांत में एक दशक से अधिक समय से सुरक्षा बलों के साथ लड़ते रहे हैं।
अधिकारियों ने बताया कि शवों को क्वेटा के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है। पुलिस ने पूरे इलाके को खाली कराकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
उल्लेखनीय है कि यह हमला पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications