गड्ढे में गिरने से 2 बच्चों की मौत
नोएडा, 14 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-32 इलाके में पानी भरे एक गड्ढे में गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के निकट सेक्टर-32 स्थित एस1 मॉल के पीछे शुक्रवार की शाम मैदान में खेल रहे दो बच्चे वरुण (13) और शेखर (9) गड्ढे में गिर गए।
पुलिस अधीक्षक (शहर) एच.एन. सिंह ने बताया, "गड्ढा बारिश के पानी से भरा हुआ था। बच्चे नहीं समझ पाए कि गड्ढा काफी गहरा है और इसमें कूदने पर वे डूब गए।"
पुलिस ने बताया कि वरुण सेक्टर-19 में और शेखर सेक्टर-31 में रहता था।
उन्होंने बताया, "शुक्रवार की देर रात तक बच्चे जब घर नहीं लौटे तो उनके माता-पिता उन्हें ढूंढ़ने निकले।"
शनिवार की सुबह घटनास्थल के पास से गुजर रहे लोगों ने जब दो शव देखे तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications