मदरसों के साथ कोई हस्तक्षेप नहीं : सिब्बल

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने शनिवार को कहा कि मदरसों में अपनाई गई धार्मिक शिक्षा की प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने का सरकार का कोई इरादा नहीं है।

सिब्बल ने हालांकि कहा कि धार्मिक अल्पसंख्यकों द्वारा संचालित किए जा रहे स्कूलों को शिक्षा का अधिकार कानून में निहित गुणवत्ता के प्रावधानों का पालन करना होगा।

सिब्बल बच्चों को मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा कानून-2009 पर शिक्षाविदों और विद्वानों के साथ बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय सभी राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों को एक निर्देश जारी करेगा ताकि अल्पसंख्यक संस्थनों को उपलब्ध संवैधानिक गारंटी का उल्लंघन न हो सके।

उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय इस बात के स्पष्टीकरण के लिए संसद में एक संशोधन विधेयक पहले ही पेश कर चुका है कि सरकारी सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक संस्थानों की प्रबंधन समितियों की भूमिका सलाहकार के रूप में है।

सिब्बल ने कहा कि कई संगठनों ने शिक्षा का अधिकार कानून का मदरसा शिक्षा पर विपरीत प्रभाव के बारे में चिंता जाहिर की है, लेकिन ये चिंताएं निराधार हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+