दिल्ली में उमस बरकरार
दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली में शनिवार सुबह बादल छाये रहे और उमस भी बरकरार रही।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकरी ने बताया, "दिल्ली में बादल छाये रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं।"
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की उम्मीद है। आर्द्रता 95 फीसदी से 59 फीसदी के बीच रही।
दिल्ली में शुक्रवार शाम को 20.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि इस सत्र में शनिवार तक कुल 382.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है।
ंइंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications