भारत-अमेरिकी रिश्तों को ऊंचाई पर ले जाना चाहते हैं ओबामा
वाशिंगटन, 14 अगस्त (आईएएनएस)। भारत को खुशहाल और सुरक्षित स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि वह भारत यात्रा के लिए उत्सुक हैं और उनका उद्देश्य दोनों देशों के संबंधों को '21वीं सदी की निर्णायक साझेदारी बनाना है।'
भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भेजे गए संदेश में उन्होंने कहा, "हमारे देशों के बीच रणनीतिक भागीदारी निरंतर बढ़ती रहेगी और मैं नवंबर में अपनी भारत यात्रा के प्रति उत्सुक हूं।"
ओबामा ने कहा, "हमारा उद्देश्य इसे 21वीं सदी की एक निर्णायक साझेदारी बनाना है।"
उन्होंने कहा कि दोनों देशों के लोगों के बीच संबंध इतने अधिक मजबूत कभी नहीं रहे।
ओबामा ने कहा कि स्वतंत्रता के लिए भारत के अहिंसक संघर्ष, आतंकवाद और उग्रवाद को नकारना और लोकतंत्र, सहिष्णुता तथा कानून के शासन में उसके विश्वास ने कई देशों पर बहुत गहरा प्रभाव डाला है।
उन्होंने कहा कि डा.मार्टिन लूथर किंग सहित अमेरिकी नागरिक अधिकार आंदोलन के नेताओं ने महात्मा गांधी के कर्ज के बारे में कहा है।
ओबामा ने भारतीय मूल के 20 लाख अमेरिकी नागरिकों को दोनों देशों के जोड़ने वाला बंधन बताते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां सब जानते हैं और वे दोनों देशों को प्रेरणा देती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications